Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में शासकीय भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने और भू-माफिया के विरूद्ध चल रहे एंटी माफिया अभियान में शनिवार को निवाड़ी और कटनी में कड़ी कार्यवाही की गई। लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को मुक्त कराया गया।
निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के नगर परिषद क्षेत्र में भू- माफिया श्याम बिहारी राठौर और दयाराम अहिरवार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1.5 हेक्टेयर का आधिपत्य छुड़वाया गया। इस भूमि पर नवीन तहसील भवन प्रस्तावित है। साथ ही पृथ्वीपुर में 10 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किये कब्जे को नेस्तनाबूद किया गया। यह भूमि छात्रावास की है। इन दोनों भूमियों की बाजार कीमत लगभग 600 लाख रुपये हैं। दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना पृथ्वीपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया हैं।
वहीं, कटनी जिले में जिला प्रशासन ने कुख्यात बदमाश अशोक यादव के शासकीय नजूल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्मित किये गये मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। अशोक यादव के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में 10 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |