Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। रायसेन किले में स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर को लेकर भाजपा नेताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बुधवार को इसे लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बयान दिया था। वहीं, गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि वे गंगोत्री के जल से शिव के अभिषेक के लिए 11 अप्रैल को रायसेन जाएंगी।
रायसेन किले के सोमेश्वर महादेव मंदिर का जिक्र करते हुए कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि शिवराज सरकार में शिव कैद हैं। उसी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जलाभिषेक करने की घोषणा कर दी है। उमा ने ट्वीट कर कहा कि वह 11 अप्रैल को रायसेन जाकर शिव मंदिर में जल अभिषेक करेंगी। उन्होंने लिखा है कि जब मैं 11 अप्रैल को उस सिद्ध शिवलिंग पर गंगोत्री से लाया हुआ गंगाजल चढ़ाऊंगी, तब राजा पूरणमल, उनकी पत्नी रत्नावली, उनके दोनों मासूम बेटे, अबोध कन्या, और मारे गए सैनिकों का तर्पण करूंगी। अपनी अज्ञानता के लिए क्षमा मांगूंगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |