Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की सोमवार को हुई बैठक में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के ही नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़े जाने का निर्णय लिया गया है। इसे प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ का रुतबा कायम रहने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के इस निर्णय पर तंज कसते हुए बुढ़ापे में सेहरा बांधना बताया है।
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की बैठक में लिए गए निर्णय पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य क्या होगा, यह इसी बात से दिखाई देता है कि 77 वर्षीय कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का संकल्प लिया जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा ने कि कांग्रेस संन्यास की उम्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सिर सेहरा बंधवा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |