Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर। शनिवार को घट स्थापना के साथ नवरात्रें प्रारंभ हो गए। नवरात्रों के प्रथम दिन मंदिर और घरों में मां देवी की स्थापना की गई और उनका पूजन किया गया। नवरात्रों की उपासना के साथ लोगों के उपवास भीा शुरू हो गए। नवरात्रों के प्रथम दिन शनिवार को शैलपुत्री की पूजा की गई। रविवार को ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।
मंदिरों पर रही भक्तों की भीड़: कोरोना संक्रमण के दो वर्ष बाद चैत्र की नवरात्रों में देवी मां के मंदिरों में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ सुबह से लेकर रात तक रही। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां देवी के दर्शन किए और पुष्प भी अर्पित किए। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी रही। इस दौरान संपूर्ण शहर में भक्तीमय माहौल देखने को मिला।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |