मुख्यमंत्री शिवराज अपने मंत्रिमंडल के साथ रवाना हुए पचमढ़ी
bhopal,Chief Minister Shivraj ,left for Pachmarhi, with his cabinet

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की दो दिवसीय चिंतन बैठक पचमढ़ी में आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री निवास से मंत्री-मंडल के सदस्यों के साथ बस द्वारा पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री चौहान दो दिन तक पचमढ़ी में रहकर मंत्री-मंडल के सदस्यों के साथ मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने और विकास योजनाओं तथा आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विचार- विमर्श करेंगे।

 

मंत्री-मंडल के 14 मंत्री समूहों के साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी। मंत्री-मंडल के समक्ष योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा। दो दिन के इस मंथन के बाद जो निष्कर्ष निकलेंगे उन पर रोडमेप बनाकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने पचमढ़ी रवाना होने से पूर्व निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले दो वर्ष कोविड की भयानक लहर के कारण काफी कठिन थे। उन कठिन परिस्थितियों में भी कैबिनेट की पूरी टीम ने मिलकर न केवल कोविड के कहर से जनता को सुरक्षित रखने का कार्य किया, बल्कि प्रदेश में विकास के कार्य भी नहीं रूकने दिए और जन-कल्याणकारी योजनाओं का भी बेहतर क्रियान्वयन किया। अब हम आगे का रोडमेप तैयार कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य तय है। एक बार फिर से लगातार जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की हम समीक्षा करेंगे और सुधार की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। नई योजनाओं की आवश्यकता पर चिंतन और विचार करेंगे। प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए रास्ता निकालेंगे। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित होकर एक दिशा में, एक मन से, एक संकल्प के साथ हम विचार- विमर्श करेंगे।

 

चौहान ने कहा कि प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाने और समाज के हर वर्ग के कल्याण की रूपरेखा तैयार करेंगे। इसलिए आज हम पचमढ़ी रवाना हो रहे हैं। पूरी टीम एक दिशा में जन-कल्याण के बारे में सोचेगी और विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सकारात्मक दृष्टि लेकर लोक-कल्याण के लिए विचार करते हैं तो अमृत निकलता ही है।

 

26 मार्च एवं 27 मार्च के चिंतन शिविर की जानकारी

- 26 मार्च सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री, मंत्री समूह को संबोधित करेंगे।

- सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः शुरू करने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

- 11 बजे कन्या विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

- दोपहर 12 बजे लाड़ली लक्ष्मी योजना की समिति का प्रस्तुतिरण एवं लाड़ली लक्ष्मी-2 पर चर्चा।

- दोपहर 12:30 बजे राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

- दोपहर 1 बजे सीएम राइज स्कूल के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

- दोपहर 2:30 बजे लोक स्वास्थ्य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

- दोपहर 3 बजे जल-जीवन मिशन के क्रियान्वयन और सुप्रचारित करने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

- दोपहर 3:30 बजे अनुसूचित जनजाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।।

- सायं 4 बजे अनुसूचित जाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।।

- सायं 4:30 बजे ओबीसी और सामान्य वर्ग के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

- सायं 5 बजे प्रधानमंत्री आवास के मकानों के निर्माण के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

- सायं 5:30 बज सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।

- सायं 6 बजे गोबर्धन योजना पर विचार हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।

- सायं 6:30 बजे कर्मचारी संघों से उनकी समस्याओं पर बात करने हेतु समिति से चर्चा।

- सायं 7 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन।

 

27 मार्च के कार्यक्रम

- सुबह 9 बजे दिनांक 3 से 11 जनवरी में विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा।

- प्रातः 11 बजे विभागीय कार्यों, नवाचार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा।

- दोपहर 3 बजे प्रभार के जिलों से संबंधित विषयों पर चर्चा।

- रात 6.30 बजे मुख्यमंत्री का समापन उद्बोधन।

- रात 7:30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस ब्रीफ्रिंग।

Dakhal News 25 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.