
Dakhal News

खंडवा। शहर के खानशाहवली क्षेत्र में गुरुवार रात सगाई समारोह में दूषित भोजन करने से लगभग 250 लोगों की तबीयत खराब हो गई। देर रात सभी बीमारों को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अचानक इतनी संख्या में मरीजों के आने से अस्पतालों की व्यवस्था गड़बड़ा गई। स्टाफ ने फर्श पर बेड लगाकर जमीन पर लोगों का इलाज शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागचून रोड स्थित शहनाई पैलेस में गुरुवार शाम सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें लगभग 300 से 400 लोग पहुंचे थे। रात 8 बजे लोगों ने खाने में चिकन व मछली खाई। इसके बाद रात 12:00 से 1:00 के बीच लोगों को उल्टियां होने लगी। घबराए लोग जिला अस्पताल पहुंचे।
सुबह 9 बजे तक लगभग ढाई सौ लोग जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती हो चुके थे। जिला अस्पताल में फीमेल मेडिकल वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड और ट्रामा सेंटर में इन सभी लोगों को भर्ती किया गया है। बीमार लोगों में महिलाएं बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हैं।
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती 13 साल के साहिल को उल्टी व घबराहट के बाद पिता रईस उसे लेकर पहुंचे थे। बच्चे के पिता ने बताया कि रात में भोजन के बाद लगभग 2 बजे साहिल को उल्टियां होने लगी। उसके बाद अन्य रिश्तेदारों को भी दिक्कत हुई तो वे तत्काल बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अभी उसकी हालत ठीक है। मरीज हाफिज के बेटे इमरान ने बताया कि वह अपने पिता के साथ समारोह में शामिल हुआ था।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |