
Dakhal News

झाबुआ। जिले के थान्दला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत काकनवानी की महिला सरपंच सब्बू पत्नी गेंदाल डामोर को भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के चलते जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रधान प्रशासकीय समिति (सरपंच) पद से पृथक कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त सरपंच के खिलाफ मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं संबंधी शिकायत की गई थी। जिन्हें जांच में सही पाया गया था।
कलेक्टर मिश्रा के अनुसार सरपंच को प्रत्यक्ष में अपना पक्ष रखने हेतु सूचना पत्र दिया गया था, किन्तु सरपंच का प्रतिउत्तर असंतोषजनक एवं असमाधानकारक पाया गया। जबकि शिकायत कर्ता द्वारा की गई शिकायत आंशिक या पूर्ण रूप से सही पाई गई। अतः सब्बू पत्नी गेंदाल डामोर प्रधान प्रशासकीय समिति (सरपंच) काकनवानी जनपद पंचायत थान्दला को पदीय कर्तव्य के निर्वहन का दोषी पाए जाने से "द जनरल क्लाजेज एक्ट 1897 की धारा 16" के तहत तत्काल प्रभाव से प्रधान प्रशासकीय समिति (सरपंच) पद से पृथक किया गया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |