
Dakhal News

भोपाल। गत 18 मार्च को होली की रात रायसेन जिले के खमरिया खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चली गोलियों से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में एक और घायल की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रायसेन उपद्रव में यह दूसरी मौत है।
रायसेन के खमरिया खुर्द गांव में होली की रात उपद्रव हुआ था। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में राजू आदिवासी नामक युवक की मौत हो गई थी। उपद्रवियों ने बड़े भाई के सामने उसे गोली मार दी और ट्रैक्टर से रौंद दिया था। इस हिंसक झड़प में 40 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनमें से अधिकांश का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को गोली लगने से घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग हरि सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |