Dakhal News
जबलपुर। शहर के गुप्तेश्वर क्षेत्र के सेठी नगर में सोमवार देर रात रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रुई के गद्दा तकिया रखे होने से आग की तेज लपटें निकलने लगी और कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप ले लिया। थोड़ी ही देर में रुई का गोदाम जलकर खाक हो गया। आग लगने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर निगम के दमकल कर्मियों ने पांच दमकल वाहनों से करीब दो घंटे की कढ़ी मशक्कत के बाद आग और काबू पाया। लेकिन जब तक गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब एक बजे सेठी नगर में सेठ यूसुफ भाई के रुई के गोदाम में आग लग गई। क्षेत्र के ही लोगों ने सबसे पहले गोदाम से धुआं उठते देखा। कुछ ही गोदाम में जवलनशील रुई -गद्दा, तकिया रखे होने के कारण आग तेजी से फैली और आग की लपटें ऊपर तक उठने लगी। गोदाम में आग लगते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। रहवासियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ पाई तो फायर बिग्रेड ने चार गाडिय़ां और बुलवाई। करीब दो घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया गया। आग के कारण 5 से 6 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |