Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवहाज सिंह चौहान ने भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली, 1857 की क्रांति में रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को अपने निवास कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि - "देस-प्रेम की मीठौ अमरत,अपने मन में घोलो, बीर अवंतीबाई जू की, एक साथ जय बोलो।-दुर्गेश दीक्षित।" उन्होंने कहा कि "1857 की क्रांति को नई दिशा देने वाली, रेवांचल मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार, महान वीरांगना, रानी अवंतिबाई जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि -"मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाली वीरांगना की गौरवगाथा सदैव अविस्मरणीय रहेगी। इस माटी का कण-कण महान वीरांगना रानी अवंतीबाई की वीरता, साहस और शौर्य गाथा से धन्य व गौरवान्वित है। आप युगों-युगों तक राष्ट्र की सेवा और सम्मान के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देती रहेंगी।"
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |