Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा और सागर जिलों में डूबने से पांच युवाओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।
छिंदवाड़ा जिले में होली पर तीन मित्र जो डेम में नहाने के लिए गए थे। उनकी डूबने से मृत्यु का समाचार है। इसी तरह सागर जिले में ग्राम बदोना कछवाह में तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने दोनों जिलों में हुई इन घटनाओं को दु:खद बताते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजन को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |