
Dakhal News

भोपाल। वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने प्रदेशवासियों को होली पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आमजनों से अपील है कि होलिका दहन के लिए कम से कम लकड़ी का उपयोग किया जाए। इसके लिये हरे पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। रंग और गुलाल के साथ मिल-जुलकर होली का पर्व शालीनता से मनाएं।
वन मंत्री डाँ. शाह ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है कि भारतीय सांस्कृति में होली पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व को समाज के सभी वर्ग मिल-जुलकर हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर होलिका दहन के लिये गांव-शहरों में विभिन्न स्थानों पर विशेष आयोजन होता है। अनुरोध है कि होलिका दहन के लिये प्रतीक स्वरूप में कम से कम लकड़ी का उपयोग किया जाए। यह आप सभी के सहयोग से ही संभव है। हरे आवरण की उपयोगिता पर्यावरण संतुलन तक ही सीमित नहीं है। अपितु यह हमारे जीवन-निर्वाह की बुनियादी आवश्यकता भी है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |