Dakhal News
भोपाल। भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत की अन्यत्र पदस्थापना के बाद से रिक्त पद पर नियुक्ति को लेकर चल रही कयासबाजी अब खत्म हो गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने हितानंद शर्मा को प्रदेश भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।
इससे पहले प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत की सेवाएं वापस लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कुछ दिनों पूर्व उन्हें मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त कर दिया था। इसके बाद से ही संगठन महामंत्री का पद रिक्त था, जिसे लेकर मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा ने सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को संगठन महामंत्री नियुक्त कर इन कयासों को विराम दे दिया है। शर्मा का नियुक्ति पत्र बुधवार को जारी कर दिया गया है, जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |