Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। वन विभाग ने होली पर्व के लिए भोपाल शहर वासियों को जलाऊ लकड़ी सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर अस्थाई लकड़ी विक्रय केन्द्र खोले हैं। इन अस्थाई विक्रय केन्द्रों पर विभागीय अमले की तैनाती की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर 2 कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।
अस्थाई विक्रय केन्द्र
अस्थाई जलाऊ लकड़ी विक्रय केन्द्र अहमदपुर डिपो, बिट्ठन मार्केट, कोलार पत्रकार कालोनी, सर्वधर्म कॉलोनी (कोलार), गोविन्दपुरा, जहाँगीराबाद, संत हिरदाराम नगर, मंगलवारा और मयूर विहार में स्थापित किए गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |