Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों की आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 15 से 20 साल में असंगठित क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ा है, नई चुनौतियाँ उनके सामने आयी हैं। मनरेगा, सर्विस सेक्टर, स्ट्रीट वेंडर्स जैसे कामगारों का तेजी से फैलाव हुआ है, लेकिन असंगठित कामगार वर्ग आज हैरान-परेशान है। शिवराज सरकार ने इस वर्ग के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे इस वर्ग का भला हो सका हो।
उन्होंने कहा कि एक लक्ष्य निर्धारित कर हमें संगठन को मजूबत करना है। सदस्यता को लेकर विभाग को एक टारगेट बनाना चाहिए। हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं, अपितु भाजपा के संगठन से है। जिस निष्ठा से आप कांग्रेस और कांग्रेस की संस्कृति से जुड़े हैं, उसी निष्ठा के साथ संगठन में भी काम करे। हमारे देश की संस्कृति, कांग्रेस की संस्कृति एक है और इस संस्कृति को बचाना हमारा कर्तव्य है।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदितराज ने कहा कि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी काँग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में आज से डिजिटल सदस्यता की शुरुआत की गई है, जिसमें सदस्यता वाले छोटा कार्यकर्ता भी ऊपर आकर किसी भी चुनाव में टिकट की दावेदारी कर सकता है। काँग्रेस को ज़मीनी कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जो पार्टी का कार्य करें, मध्यप्रदेश में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी काँग्रेस का लक्ष्य 1 लाख डिजिटल सदस्यों को काँग्रेस पार्टी से जोडऩा है जो निरंतर जारी है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |