
Dakhal News

रीवा। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगहरा में शुक्रवार को दोपहर पाइप के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम अजगहरा में केके स्पन कंपनी का गोदाम है, जिसमें सीवर लाइन में बिछाने वाले प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर से धुआं देखा जा सकता था। आसपास के लोगों ने गोदाम से आग की लपटें उठती देख फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय गोदाम में कोई नहीं था। इसिलए कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आजगनी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |