Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) बैच-2009 की अधिकारी प्रियंका दीक्षित को भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व प्रियंका दीक्षित उप-मुख्य यातायात प्रबंधक एवं मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी के पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुकी हैं। निवर्तमान वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश की भोपाल मंडल में ही पीओ (आरसीटी) के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है और उनकी जगह प्रियंका दीक्षित को पदस्थ किया गया है।
प्रियंका दीक्षित आईआरटीएस बैच-2009 की अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी रेल सेवा वर्ष-2012 से सिकंदराबाद मण्डल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से प्रांरभ की। वे वर्ष-2013 से पश्चिम मध्य रेल में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदस्थापना से वाणिज्य विभाग सहित मण्डल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |