
Dakhal News

कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र के सरसवाही गांव की सोसायटी का सेल्समैन डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति का मालिक निकला है। यह खुलासा सेल्समैन के घर पर लोकायुक्त टीम द्वारा मारे गए छापे के दौरान हुआ है। लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई सेल्समैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिलने पर की है।
लोकायुक्त के डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि सेल्समैन शिवशंकर दुबे सरसवाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के लिए लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को सेल्समैन के धरवाहा स्थित निवास पर दबिश दी। इसमें सेल्समैन के घर से एलआइसी पालिसी 8 लाख की, 26 लाख 59 हजार 5 सौ की रजिस्ट्री, दो मकान 65 लाख के, नकद एक लाख 27 हजार 660 रुपये मिले हैं। इसके अलावा आभूषण भी मिले हैं। इसकी कुल कीमत 1करोड़ 63 लाख 32 हजार सात सौ इकसठ आंकी गई है। मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज विवेचना में लिया गया है। डीएसपी झरवड़े ने बताया कि अभी जांच चल रही है और अधिक संपत्ति मिलने की गुंजाइश बनी हुई है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |