Dakhal News
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा का दायित्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने संभाला। एसीपी कोतवाली बिट्टू शर्मा मुख्यमंत्री चौहान के कारकेड की प्रभारी रहीं। रक्षित निरीक्षक इरशाद अली ने मुख्यमंत्री का वाहन चलाया। सायबर सैल की इंस्पेक्टर रेनू मुराब ने पायलट गाड़ी की कमान संभाली। मिसरोद थाने की सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी ने आज वीआईपी शैडो की जिम्मेदारी संभाली।
कारकेड में वार्नर का दायित्व हनुमानगंज थाने की उप निरीक्षक कंचन राजपूत तथा हबीबगंज थाने की उप निरीक्षक सुनीता भलराय पर था और पायलेट का दायित्व थाना बजरिया की उप निरीक्षक भावना शर्मा के पास रहा। थाना कमला नगर की उप निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, एसटीएफ की निरीक्षक कंचन राजपूत, चूना भट्टी थाने की उप निरीक्षक गौसिया सिद्दीकी, हबीबगंज थाने की उप निरीक्षक रिद्धी शर्मा, शाहपुरा थाने की उप निरीक्षक संध्या शुक्ला, अशोका गार्डन थाने की उप निरीक्षक योगिता जैन, शहजहांनाबाद थाने की उप निरीक्षक कल्पना गुर्जर भी मुख्यमंत्री चौहान की सुरक्षा में तैनात रहीं।
इसके साथ ही उप निरीक्षक मंजू, उप निरीक्षक मोनिका अबरियो, उप निरीक्षक कोमल गुप्ता, उप निरीक्षक मेघा गोहिया, उप निरीक्षक मेघा उदेनिया ने भी महत्पूर्ण दायित्व निभाए।
उल्लेखनीय है कि कारकेड प्रभारी एसीपी कोतवाली बिट्टू शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 25 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 15 अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त किए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री चौहान का वाहन चलाने वाली इरशाद अली ने भोपाल के ट्रेफ्रिक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेनू मुराब यू.एन. पीस कीपिंग मिशन तथा सीबीआई में रह चुकी हैं और फर्स्ट शैडो का दायित्व निभाने वाली अर्चना तिवारी मिसरोद थाने में ऊर्जा महिला डैस्क की प्रभारी हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |