Dakhal News
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव को रद्द कराने और लोक निंदा होने पर वापस शुरू कराने के मामले पर सवाल खड़े किये हैं।
भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार शासकीय स्तर पर धार्मिक आयोजन करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है। 10 लाख लोगों की कथित राजनीतिक भीड़ को संभाल लेती है मगर शंकर भगवान के 2 लाख भक्तों को संभालने में फेल हो जाती है। उनका कार्यक्रम रद्द करा देती है। कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि क्या यही सरकार की धार्मिकता है? क्या यही आपकी गवर्नेंस है इसका जवाब जनता को नहीं तो शिवराज जी कम से कम भोले बाबा को ही दे दीजिए। जिनके प्रांगण में 11 लाख दिए लगाने का आयोजन किया है। भोले बाबा दियों से नहीं भक्तों की कल्याण से प्रसन्न होते हैं। जिसमें सरकार पूरी तरह फेल है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |