Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी श्रदांजलि
मोदी ने लिखा शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम,PM नरेंद्र मोदी की माता जी हीरा बा का सौ वर्षकी आयु में निधन हो गया हीरा बा को तमाम लोगों के साथ मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर हीरा बा के निधन की जानकारी दी उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है मोदी ने लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से एमपी के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा पूज्य माँ हीरा बा का जीवन त्याग , तपस्या और कर्मठता का प्रेरणादायी उदाहरण है अपने अंश को शक्तिपुंज बनाकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करने वाली पूज्य माँ के चरणों में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |