Dakhal News
मध्यप्रदेश में हाल खराब ,शीर्ष नेतृत्व उत्तर दे
राहुल गाँधी की भारत जोसो यात्रा के प्रमुख दिग्विजय सिंह के भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ही भारत जोड़ो यात्रा को कटघरे में खड़ा कर दिया है और शीर्ष नेतृत्व से जवाब मंगा है कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह हमेशा ही कुछ गलत होता देखते हैं तो सवाल खड़े करते रहते हैं लक्ष्मण सिंह के सवालों से सबसे ज्यादा परेशानी भी कांग्रेस को होती हैं इस बार लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर भारत जोड़ो यात्रा को कटघरे में खड़ा किया है लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी ऐसी स्तिथि क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत:इसका उत्तर दे सकता है हालाँकि लक्षमण सिंह के ट्वीट का कोई जवाब नहीं आया है लेकिन उन्होंने राहुल गाँधी सहित पूरी कांग्रेस पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |