Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मामा ने ये ठाना है युवा को शराबी बनाना
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह ने ठान लिया है कि हर युवा को शराबी बनाना है इसलिए मध्यप्रदेश सरकार पांच पांच सौ रूपए में घर घर शराब पीने के लिए शराब के लायसेंस देने जा रही है युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने मध्यप्रदेश सरकार की शराब नीति की कड़ी आलोचना की है उन्होंने कहा शिवराज सिंह चौहान ने 500-500 रुपये के लाइसेंस के नाम पर राजस्व के लिए अब हर घर शराब योजना शुरू कर दी है मध्य प्रदेश में अब लोग अपने घरों में ही 500 का लाइसेंस लेकर अहाता बना सकेंगे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया जी ने इसकी कड़ी निंदा की है एवं इस निर्णय का विरोध करते हुए शिवराज सरकार पर जम कर हल्ला बोला है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |