
Dakhal News

शासन प्रशासन को सदबुद्धि देने किया हवन
मांगे पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी,मैहर सिविल अस्पताल में आशा ऊषा महिला संगठन द्वारा अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिस पर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदेश के मुखिया मामा को सद्बुद्धि देने के लिए हवन किया वहीं उन्होंने मांगे पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है मैहर सिविल अस्पताल की धरना प्रदर्शन कर रहीं आशा -ऊषा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा -ऊषा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौपें जा रहे है इसके बावजूद प्रदेश की सरकार कान में तेल डाले बैठी हुई है और किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही जिसके चलते आशा ऊषा कार्यकर्ताओं में आक्रोष बढ़ता जा रहा है आशा - ऊषा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम महिलाओं को मानदेय के नाम पर मात्र 2 हजार रुपए दिए जा रहे है जिसके चलते परिवार दयनीय स्थिति से गुजर रहा है उन्होंने कहा की हमने कोरोना जैसे हालातों में जान जोखिम में डालकर ड्यूटी की है फिर भी शासन प्रशासन आशा ऊषा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है वहीं आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मांगे नहीं मानती है तो लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |