Dakhal News
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन
आगामी विधानसभा चुनाव चर्चा का विषय,कटनी में महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी संगीता सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया उन्होंने कहा देश प्रदेश में परिवर्त लहर चल रही हैं महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी संगीता सिंह ने जिला महिला कांग्रेस एवं ग्रामीण महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होने का आह्वान किया उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में बढ़ती महंगाई ने सबसे ज्यादा घरेलू महिलाओं के सामने आर्थिक संकट पैदा किया है जिसका बदला देश - प्रदेश की महिलाएं भाजपा को सत्ता से मुक्त कर लेंगी देश - प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है भाजपा की दोहरी नीति से परेशान होकर जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा है इससे साफ हो गया कि प्रदेश में कांग्रेस अधिक सीटें जीतकर परचम विजयी लहराएगी इसके लिए मातृशक्ति को जागरूक व संगठित होने की आवश्यकता है क्योंकि किसी भी चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |