
Dakhal News

मानसरोवर के छात्रों ने दी नटराज नृत्य नाटिका की प्रस्तुति , छात्रों ने भगवान शिव की वेशभूषा में किया नटराज नृत्य
मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने भोपाल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय हर्बल मेले में नटराज नृत्य नाटिका प्रस्तुति की जिसमे बड़ी संख्या में छात्रों ने भगवान शिव की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी इस दौरान मेले में मानसरोवर ग्रुप स्टाल्स में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया | भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अन्तराष्ट्रीय हर्बल मेले में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नटराज नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी | नृत्य के दौरान छात्र भगवान शिव की वेशभूषा में नजर आए छात्रों ने भगवान शिव के नटराज नृत्य को बखूबी निभाया नटराज नृत्य को देखने बड़ी संख्या में लोग मेला पहुंचे। इस दौरान मानसरोवर ग्रुप के परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे | कार्यक्रम में मानसरोवर ग्रुप की चांसलर मंजुला तिवारी विशेष तौर पर मौजूद रही वहीं मानसरोवर आयुर्वेद कॉलेज के प्रिंसिपल अनुराग सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की जानकारी दी | मानसरोवर ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय हर्बल मेले में आयुर्वेद से संबंधित स्टॉल लगाया है | जिसमे निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ पंचकर्म जैसे आयुर्वेद इलाज की जानकारी दी जा रही है स्टाल में आयुर्वेदिक इम्यूनिटी बूस्टर के साथ च्यवनप्राश शहद के साथ अन्य पौष्टिक प्रोडक्ट्स रखे गए है | जो कि लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |