Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रवासी भारतीय समिट को किया जाए स्थगित
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज से मांग की है कि बढ़ते कोरोना को देखते हुए इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय समिट को स्थगित किया जाए या कार्यक्रम के दौरान स्ट्रिक्ट गाइडलाइन का पालन किया जाए भूरिया ने कहा कि कोरोना के चलते हमने पहले भी अपनों को खोया है अब और नहीं खोना चाहते कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने सीएम शिवराज से अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एक फिर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने का काम किया जाए इंदौर में 8 से 10 जनवरी को आयोजित होने वाली प्रवासी भारतीय समिट को स्थगित किया जाए या कार्यक्रम में सख्त गाइडलाइन का पालन किया जाए उन्होंने कहा कार्यक्रम में आने वाले NRI की 48 घंटे पहले की कोरोना की जांच हो और नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें शामिल होने दिया जाए वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य हो 7 - 10 दिन का Quarantine हो और जिन देशों में कोरोना ज़बरदस्त फैल रहा है उन देशों से NRI को आने की अनुमति नहीं दी जाए उन्होंने कहा पहले भी हमने अपनो को खोया है, अब फिर नहीं खोना चाहते।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |