Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चार जंगली भालूओं ने कर दिया ग्रामीण पर हमला
छतरपुर में चार आक्रामक भालूओं ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया भालूओं ने हमला तब किया जब ग्रामीण मवेशियों के तबेले की सफाई कर रहा था
पतरा गांव में भालूओं के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर रूप में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना आज सुबह की है राजेश गौतम अपने मवेशियों के तबले की साफ सफाई कर रहा था ,तभी चार जंगली भालूओं ने उस पर हमला कर दिया ,भालूओं के हमला की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और भालूओं को भगाया , लहूलुहान राजेश गौतम को पहले बिजावर सामुदायिक केन्द्र लाया गया ,लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया , जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |