Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सप्तपर्णी, चंपा और टिकोमा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ 7वीं विश्व युवा अंतर्राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता की विजेता कल्पना गुर्जर और विद्या पटेल ने पौध-रोपण किया। ये दोनों खिलाड़ी खरगोन जिले के रायबीड़पुरा की हैं। किसान परिवार की इन खिलाड़ियों ने अगस्त 2022 में इटली में अंडर 26 महिला वर्ग प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और युगल वर्ग में भारत को पदक दिलाया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पत्रकार श्री आकाश सेन ने भी पौध-रोपण किया। ओम प्रकाश सेन, निवेश चौकसे और चित्रा निवेश चौकसे भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ रितु सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अरुण सिंह भदोरिया और मोहित करोलिया भी मौजूद रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |