Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तहसीलदार नहीं आये तो गधा पकड़ा
किसानों और ग्रामीणों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा | लेकिन तब तहसीलदार या अन्य कोई और अफसर ज्ञापन लेने नहीं आया | तो कांग्रेस नेताओं ने गधे को ज्ञापन सौंप दिया | आज मैहर विधानसभा क्षेत्र के बदेरा सर्किल में युवा कांग्रेस के कार्यालय का उद्घाटन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे | जिसके बाद किसानों और ग्रामीण जनों की मुख्य समस्याओं को लेकर 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन मैहर SDM को देना था | SDM की तबियत खराब होने के कारण तहसीलदार को ज्ञापन लेने आना था | लेकिन तहसीलदार ने युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम को हल्के में ले लिए ज्ञापन लेने नहीं आये तो नाराज़ युवा कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार की बजाये एक गधे को ज्ञापन देना मुनासिब समझा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |