Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वीडी ने शुरू किया स्वच्छता अभियान
पन्ना में स्वच्छता अभियान प्रारंभ हुआ तो सांसद और मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा झाड़ू थामे नजर आये इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा वैसे तो स्वच्छता अभियान हर नागरिक का कर्तव्य है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ भारत का अभियान लगातार चल रहा है इस अभियान में पन्ना के नागरिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं स्वच्छता अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा झाड़ू लगाकर साफ़ सफाई करते नजर आये वीडी शर्मा ने कहा जी-20 देशों की बैठक के लिए हमारा सौभाग्य है कि भारत को अध्यक्षता करने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला है और मोदी जी ने इस देश को स्वच्छ भारत बनाया है सौभाग्य इस बात का है कि पन्ना भी जी-20 देशों के प्रतिनिधि पन्ना टाइगर रिजर्व और पन्ना के किशोर जी भगवान का दर्शन करने भी दुनिया के लोग यहां पर आएंगे प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सब लोग अपने शहर को स्वच्छ शहर बनाकर आने वाले लोग को बताएँगे की पन्ना कितना सुंदर और स्वच्छ शहर है किशोर जी के मंदिर से इस अभियान की शुरुआत हुई है यह लगातार अब चलेगा हमारे सभी पार्षद नगर पालिका के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सब लोग इस काम में जुटेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |