Dakhal News
हड़ताल के चलते अस्पताल में नहीं है स्टाफ
स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है बुरा असर ,सिंगरौली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं वहीं हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर देखने को मिला हड़ताल की वजह से स्टाफ के न होने के कारण एक महिला का प्रसव अस्पताल के द्वार पर हुआ चितरंगी जनपद अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र करौंदिया में हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है हड़ताल के चलते अस्पताल के द्वार पर महिला का प्रसव हुआ प्रसव के समय स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था प्रसूता दर्द से तड़पती रही नवजात बच्चा खुले में पड़ा रहा लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था मरीजों एक तरफ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते परेशान है तो वहीं दूसरी ओर आये दिन हो रही हड़तालों से आपको बता दें जिले के साथ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिसके चलते स्वास्थ सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है सब कुछ अब प्रभु भरोसे है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |