Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ ,राहुल गाँधी किसानों से माफ़ी मांगे, किसानों को कांग्रेस ने कर्ज माफ़ी का धोखा दिया
किसान नेता और कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कांग्रेस ने किसानों के साथ झूठे वादे किये आज किसान कर्ज में डूबा है तो कमलनाथ की वजह से कर्जमाफी हुई नहीं जिसकी वजह से किसान डिफाल्टर घोषित हुए राहुल गाँधी और कमलनाथ किसानों से माफ़ी मांगे | कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की कमलनाथ ने किसान कर्ज माफ़ी था | लेकिन उसको पूरा नहीं किया गया | किसानों को कमलनाथ और राहुल गांधी ने धोखा दिया है | अब किसान बहकावे में नहीं आएगा | उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों की वैसे भी कर्ज माफ़ी नहीं होती | इन्होने फर्जीवाड़ा किया था | उन्होंने कहा राहुल गाँधी और कमलनाथ ने दो लाख का कर्ज माफ़ करने का कहा था| लेकिन इसके लिए बजट में प्रावधान नहीं किया | किसानो के साथ धोखा धड़ी की गई | जिसकी सजा उनको मिली| सोसाइटियों की कमलनाथ सरकार ने ऐसी स्थिति कर दी की वे अब कर्ज लेने की स्थिति में नहीं है | आज किसान कर्ज में डूबा हुआ है | उसके लिए कांग्रेस दोषी है |और जो किसान डिफाल्टर हुए हैं | उसके लिए भी कांग्रेस दोषी है कमलनाथ और राहुल गाँधी किसानों से माफ़ी मांगे उनके झूठे वादों के लिए पटेल ने कहा इन्ही सब वजहों की वजह से कांग्रेस की सरकार गई कमलनाथ का कारवां डूबा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |