Patrakar Priyanshi Chaturvedi
त्रिपाठी ने अनुराग ठाकुर से कहा गाने पर रोक लगाएं
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने शाहरुख़ खान की पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर आपात्ति जाहिर की है और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से इस अश्लील गाने पर रोक लगाने की मांग की है मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने फ़िल्म पठान में भगवा रंग को लेकर गए गए गाने के विरोध में व उपयोग किये गए भगवा रंग को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है त्रिपाठी ने कहा कि भगवा अध्यात्म का प्रतीक है प्रभू श्री राम माता सीता सहित भाई लक्ष्मण के साथ पिता के निर्देश पर जब वनवास को निकले थे तो उनका वस्त्र भगवा ही था यह रंग हमारी आस्था का प्रतीक है हमारे तमाम साधु संत मुनि तपस्वी इस रंग को धारण करते है इसलिए फिल्म निर्माता का यह कृत्य सहन करने के योग्य नही है इस पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |