Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यात्रा में लगे भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे
भाजपा करती है नफरत फ़ैलाने का काम,परासिया में सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई इस यात्रा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भारत जोड़ो नफरत छोड़ो का नारा लगाया गया इस दौरान सांसद नकुलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम कर रही है इसीलिए कांग्रेस से जुड़िये और आगामी चुनाव में आशीर्वाद दीजिए परासिया में भारत जोड़ो यात्रा मे सांसद नकुलनाथ समेत कई विधायक भी शामिल रहे इस दौरान नकुलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कई जगह रैली में शामिल हुआ पर भारत जोड़ो यात्रा में पूरे देश से अधिक परासिया में संख्या रही नकुल नाथ ने भीड़ को देखते हुए कहा कि आज मेरा 5 किलो खून बढ़ गया है उन्होंने सम्बोधन में नारा लगाया भारत जोड़ो,नफरत छोड़ो भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम कर रही है इसीलिए कांग्रेस से जुड़िये और आगामी चुनाव में अपना आशीर्वाद दीजिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |