Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग का पुतला जलाया
भोपाल में एनएसयूआई ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का पुतला फूंका और गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग की है एनएसयूआई का कहना है कि सारंग का स्टाफ पैसे लेकर नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता दिलवा रहा है भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग की है एनएसयूआई का आरोप है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार हो रहा है मंत्री विश्वास सारंग का स्टाफ पैसे लेकर नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दिलवा रहा है मेडिकल के छात्र परेशान हो रहे हैं न तो समय पर परीक्षा नहीं हो रही है और न ही समय पर रिजल्ट मिल रहा है उन्होंने कहा विश्वास सारंग अपने विभाग की ओर ध्यान नहीं दे रहे और देश दुनिया की बातें करते हैं चिकित्सा शिक्षा विभाग बदहाल हो गया है नर्सिंग कॉलेजों में भ्रष्टाचार हो रहे है..लाखो छात्र छात्राएं परेशान हो रहे है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |