राहुल गांधी पहले 1962 की जंग याद करें

समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो रहा है  

CM :किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले 1962 की जंग याद करें  तब देश की हालत क्या थी  पहले पिद्दी पिद्दू से देश हमें डराते थे लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हम शक्तिशाली हुए हैं   उन्होंने कहा हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर किसी ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं  कटनी में  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र की शुरुआत हुई इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीन के बयान पर राहुल गांधी पर निशाना साधा  उन्होंने कहा पहले 1962 की जंग राहुल गांधी याद करें तब देश की हालत क्या थी चीन ने कितने  भूभाग पर कब्ज़ा किया था राजीव गांधी के समय भारत को पिद्दी पिद्दू से देश डराते थे  लेकिन आज किसी की भी हिम्मत नहीं है  आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं   एक वैभवशाली गौरवशाली संपन्न समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण उनके नेतृत्व में हो रहा है अगर किसी ने आँख उठाकर हमारे देश की तरफ  हिम्मत की तो  हम उसे छोड़ेंगे नहीं जैसे चीन के सैनिकों ने की तो गर्दन तोड़कर चीन की सीमा में फेंका था हमारी सेना ने हमारी सेना का अपमान न करें अब भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता पीएम मोदी ने कह दिया है की हम किसी को छेड़ेंगे नहीं  लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं  एयर स्ट्राइक सर्जिकल स्ट्राइक साड़ी दुनिया ने देखा है  राहुल गाँधी को पहले 62 देखना चाहिए उसके बाद बात करनी चाहिए। 

Dakhal News 17 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.