Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छिंदवाड़ा भी जीतेंगे ,कांग्रेस एमपी में होगी जीरो
कृषि मंत्री एवं छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस और कमलनाथ पर तीखे प्रहार किया और कहा भाजपा अब छिंदवाड़ा भी जीतेगी कांग्रेस एमपी में जीरो होगी उन्होंने कहा कमलनाथ सत्ता की तड़प मैं मानसिक संतुलन खोकर सठिया गए हैं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि संगठनात्मक रूप से पार्टी ने छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने की रणनीति बनाई है 2023 के विधानसभा चुनावो में भाजपा फिर सरकार बनाएगी और 2024 में मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर पार्टी जीतेगी जिसमें छिंदवाड़ा भी शामिल है छिंदवाड़ा लोकसभा जीतने के साथ ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीरो हो जाएगी मंत्री पटेल ने कमलनाथ पर प्रहार करते हुए कहा कि कमलनाथ सत्ता की तड़प में अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और वे अब सठिया गए हैं मैं तो कमलनाथ से पूछता हूं कि वही बताए कि उनका कारवां डूबा क्यों? सत्ता में आते ही कर्म खराब हो गए और हर वर्ग जिसमें युवा, किसानों को वचनों के नाम पर छला गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |