Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विज्ञानप्रसारक सारिका घारू ने तैयार वीडियो गीत
अपर मुख्य सचिव जे एन कांसोटिया ने सारिका के गीतों का एल्बम जारी किया है जे एन कांसोटिया ने बताया कि इन गीतों के माध्यम से रुचिकर तरीके से पेसा एक्ट को समझने में मदद मिलेगी वन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव जे एन कांसोटिया ने पेसा एक्ट जागरूकता के लिये विज्ञानप्रसारक सारिका घारू द्वारा तैयार वीडियो गीत के विमोचन के अवसर पर कहा कि पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से जनजाति वर्ग के पारंपरिक अधिकारों को मान्यता मिलेगी यह जनजातीय हित में लागू किया गया ऐतिहासिक कानून है गीतों के माध्यम से आम लोगों को रुचिकर तरीके से पेसा एक्ट को समझने में मदद मिलेगी वहीं सारिका ने कहा कि...जनजातीय वर्ग के विकास के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने ग्रामसभा के अधिकारों को बढ़ा दिया है जनजातीय गौरव के संरक्षण एवं संवर्धन के अधिकार अब ग्राम सभा को मिल गये हैं... गांव की जमीन और वन क्षेत्र के नक्शे पटवारी और बीट गार्ड ग्राम सभा में उपलब्ध कराएंगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि... इस वीडियो एल्बम के गीतों में श्रमिकों के बढ़े अधिकार , जल अधिकार, जनजातीय गौरव संरक्षण के अधिकार सहित जनजातीय वर्ग को मिले नये अधिकारों को रुचिकर तरीके से शामिल किया गया है इन्हें प्रदेश में विभिन्न संचार माध्यमों द्वारा उपयोग किया जा सकेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |