Patrakar Priyanshi Chaturvedi
समाज में आ रहा है बदलाव का दौर
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा शाहरुख खान का वैष्णो देवी जाना बताता है कि समाज में बदलाव आ रहा है | मिश्रा ने उज्जैन में विवादस्पद निबंध प्रतियोगिता को रोकने के निर्देश दिए हैं | गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा उज्जैन में "पैगाम ए इंसानियत सोसाइटी" द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता को जिसमें सिर्फ गैर मुस्लिमों को भाग लेने के लिए कहा गया था ,रुकवाने के निर्देश उज्जैन SP को दिए हैं | उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में कहीं भी कुछ भी विवादस्पद नहीं होने दिया जाएगा | मिश्रा ने कहा देश में इस समय बदलाव की बयार चल रही है | शाहरुख खान का वैष्णो देवी जाना बताता है कि समाज में बदलाव आ रहा है | डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस में लक्ष्मण सिंह जी कहते तो अच्छी बात है पर कांग्रेस में उनकी बात कोई मानता नहीं है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |