
Dakhal News

गुजरात की तरह सत्ता संगठन में बदलाव की मांग , आम कार्यकर्ताओं को महत्व देने की आवश्यकता
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर गुजरात की तर्ज पर सत्ता और संगठन में अमूलचून परिवर्तन किए जाने की मांग उठाई है | विधायक त्रिपाठी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में जिस तरह का उम्दा प्रदर्शन कर सत्ता में काबिज हुई वह परिवर्तन की ही देन है | मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है | उन्होंने पत्र में गुजरात की तरह ही सत्ता और संगठन में बदलाव की बात कही है | त्रिपाठी ने कहा मध्यप्रदेश में चुनाव के पूर्व सत्ता और संगठन में परिवर्तन कर बीजेपी बड़ी जीत के साथ एकबार फिर प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो सकती है उन्होंने कहा आम कार्यकर्ता को महत्व दिया जाना आवश्यक है | हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता जो हमेशा से पार्टी के हितों के लिए चिंतन करते है | ऐसे तमाम कार्यकर्ताओ को अहमियत दी जानी चाहिए और एक बड़ा फेर बदल कर एक नए युग की शुरुआत किये जाने की आवश्यकता है | जिससे मध्यप्रदेश भी जीत का नया इतिहास कायम कर सके |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |