Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में पद वृद्धि को लेकर पत्र, नितेंद्र : शिवराज सरकार की कई घोषणाएं अधूरी है
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में पद वृद्धि को लेकर सीएम शिवराज को पत्र लिखा है | कमलनाथ ने पत्र में 51 हजार पदों की वृद्धि के साथ बेरोजगार युवाओं को राहत देने की बात कही है | वहीं इसको लेकर युवा कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा की युवाओं ने ट्विटर से लेकर सड़क तक संघर्ष किया उन्होंने कहा युवा जोइनिंग तक संघर्ष करते रहे | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बेरोजगार युवाओं के लिए सीएम शिवराज को पत्र लिखकर मांग की है की प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार युवा परेशान है 1 लाख पद खाली पड़े हैं | लेकिन भर्तियां काम की जा रही है | उन्होंने पत्र में लिखा की युवाओं की मांग पर ध्यान देते हुए 51 हजार पद बढ़ाये जाए | इसको लेकर युवा कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज को पत्र लिखा जिसमे 51 हजार भर्तियों की मांग की है उन्होंने कहा शिवराज की कई घोषणएं अधूरी पड़ी है | उनके क्षेत्र शिवराज की घोषणाएं अधूरी है उन्होंने युवाओं से कहा आप सब सचेत रहिये | जब तक जॉइनिंग न हो जाये | आप बहकावे में न आये उन्होंने सीएम शिवराज से निवेदन किया की आप ने जो घोषणाएं की है | जो भर्ती निकली है उनको एक वर्ष में पूरा करें वरना ये माना जायेगा की आपने पहले की तरह इस वर्ष भी युवाओं ,बेरोजगारों को झुनझुना पकड़ा दिया युवा साथी सचेत रहकर आंदोलन जारी रखें जब तक जॉइनिंग न हो जाये तब तक संघर्ष को जारी रखें |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |