फूड डिपार्टमेंट ने की छापेमार कार्यवाही
फूड डिपार्टमेंट ने की छापेमार कार्यवाही

दूकानदार उपयोग कर रहे थे घरेलु सिलेण्डर , दीनदयाल रसोई में भी मिले घरेलु सिलेण्डर

 

 फूड डिपार्टमेंट ने बड़ी छापेमार कार्यवाही करते हुए कई दुकानों और दीनदयाल रसोई से घरेलु सिलेण्डर जब्त किये | रेस्टोरेंट व् चाट नाश्ते की दूकान और नगरपालिका द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई के संचालक धडल्ले से घरेलु गैस सलेंडर उपयोग कर रहे थे | 

छतरपुर फूड विभाग ने घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर छापामार कारवाई की | फूड विभाग की टीम ने एक दर्जन दुकानदारों पर छापामार कारवाई करते हुये  इस्तेमाल किये जा रहे घरेलू सिलेंडरो को जप्त किये | कारवाई के दौरान नगरपालिका द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में भी घरेलू सिलेंडरो का उपयोग किया जा रहा था | दीनदयाल रसोई में भोजन गरीबो के लिए बनता हैं  | दीनदयाल रसोई से 6 घरेलू सिलेंडर जप्त किये |  

 

 

Dakhal News 10 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.