आम आदमी पार्टी बनी देश की राष्ट्रीय पार्टी

गुजरात , हिमांचल में मिले वोट बढ़ी सीटें

दिल्ली में एमसीडी में भाजपा को पराजित कर और गुजरात में 5 सीटें हासिल कर आम आदमी पार्टी  देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपनी दस्तक देते हुए आप ने वोट हासिल किये जिसको लेकर मैहर में आम आदमी पार्टी ने रैली निकाली आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री इंजी पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि  दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जो कहते हैं  वो करते है और करके भी दिखा दिया है  एमसीडी की जीत ,गुजरात और हिमाचल में वोट से आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है   दिल्ली में 15 साल से एमसीडी में कुशासन को उखाड़ फेंका उन्होंने कहा  भारतीय जनता पार्टी को कोई हरा सकता है तो वह आम आदमी की पार्टी है गुजरात में जनता का प्यार मिला है उन्होंने कहा  आज से 10 साल पहले हमारी पार्टी का गठन हुआ था और आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है इसी तर्ज को लेकर हम अब मध्य प्रदेश में मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे  जनता आप को विकल्प के तौर पर देखती है। 

 

Dakhal News 9 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.