Patrakar Priyanshi Chaturvedi
PM के प्रति श्रद्धा विश्वास स्नेह का प्रकटीकरण हुआ है
सीएम :राहुल को कहीं कांग्रेस खोजो यात्रा न करनी पड़े,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात विजय को लेकर कहा कि विजय नहीं , महाविजय है यह अभूतपूर्व है उन्होंने कहा ये केवल महाविजय नहीं है यह पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति श्रद्धा, विश्वास और स्नेह का प्रकटीकरण हुआ है वे जन जन के मन में बसे हैं इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 20 के लगभग सिमट गई ऐसा न हो की राहुल को कांग्रेस खोजो यात्रा करनी पड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा गुजरात में जो विजय हुई है उसने सिद्ध किया है कि वास्तव में भी कल्पवृक्ष हैं पीएम मोदी के प्रति जनता असीम श्रद्धा रखती है जो विकास का मॉडल उन्होंने गुजरात मॉडल के रूप में दिया है वो देश और दुनिया को कई मायने में दिशा दिखा रहा है सीएम ने गुजरात की जनता के प्रति हृदय से आभार जताया शिवराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की राहुल भारत जोड़ यात्रा कर रहे हैं ऐसा ना हो बाद में उनको कांग्रेस खोजो यात्रा करनी पड़े 20 के लगभग कांग्रेस का सिमट जाना अपने आप में कांग्रेस की स्थिति क्या है इसका प्रकटीकरण भी करता है भारतीय जनता पार्टी के लिए ये विजय अद्भुत है अभूतपूर्व है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |