Dakhal News
7 May 2024होमगार्ड के जवानों का हुआ सम्मान
सिंगरौली में 76 वां होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया गया जिसमे शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान होमगार्ड के जवानो को कलेक्टर ने सम्मानित किया सिंगरौली कलेक्टर अरुण कुमार परमार , पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली आपदा प्रबंधन उपकरण बैढन के शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी बैढन विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक ,पार्षद मौजूद रहे कार्यक्रम के कमांडर प्लाटून प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में होमगार्ड प्लाटून ने सलामी दी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड पार्टी के धुन पर परेड की गई इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार ने होमगार्ड कर्मचारी के साथ छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
Dakhal News
7 December 2022
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|