पुरानी पेंशन बहाली संगठन का मैहर में महाकुंभ

पुरानी पेंशन बहाली सरकारी कर्मचारी का अधिकार

त्रिपाठी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लिखेंगे पत्र,पुरानी पेंशन बहाली संगठन ने  मैहर में  महाकुंभ का आयोजन किया कार्यक्रम में  आम लोगों  के साथ मैहर भाजपा  विधायक नारायण त्रिपाठी भी हुए शामिल   इस मौके पर नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हर सरकारी कर्मचारी का अधिकार है ताकि ये अपने बच्चों और परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सके मैहर भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने  पुरानी पेंशन बहाली संगठन महाकुंभ  की शुरुआत माँ शारदा के दर्शन के साथ की इस मौके पर  भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली हर सरकारी कर्मचारी का अधिकार है उन्हे ये मिलना ही चाहिए ये लड़ाई सभी को समुचित रूप से एकत्रित होकर लड़नी पड़ेगी चार राज्यों में ये योजना पहले से संचालित है मध्यप्रदेश में भी यह लागू हो उन्होंने कहा  सभी को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए राजधानी भोपाल में जा कर अपनी बात को रखना चाहिए इसमें वे हर संभव मदद करेंगे उन्होंने कहा  मांगों को पूरा करने के लिए वे पत्र लिख्नेगे इस दौरान पेंशन महाकुंभ के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Dakhal News 5 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.