राहुल गांधी की यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुई

पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़ने वाली स्वरा भास्कर

टुकड़े गैंग और राष्ट्र विरोधी मानसिकता की समर्थक है स्वरा

नरोत्तम : यह भारत तोड़ो का समर्थन करने वाली यात्रा है

 

राहुल गांधी की यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के शामिल होने पर बीजेपी हमलावर हो गई है गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा की यह वही स्वरा भास्कर है जो ऋचा चड्ढा के सेना के खिलाफ दिए बयान पर उसको शक्ति दे रही थी यह वही स्वरा भास्कर हैं जो सेना के खिलाफ हॉरर किलिंग पर  पाकिस्तान की  तारीफ में कसीदे पढ़ती थी स्वरा भास्कर ने टुकड़े टुकड़े गैंग की मानसिकता रखने वालों के साथ थी यह भारत तोड़ो का समर्थन करने वाली यात्रा है।   

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अब तक जनता का समर्थन मिल रहा था लेकिन अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के  जुड़ने की वजह से यात्रा की किरकिरी भी होने लगी है पहले कन्हैया कुमार , उनके टुकड़े गैंग के सदस्य और अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निशाने पर आ गई है   स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में पहुँचाने पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है उन्होंने कहा यह वही स्वरा भास्कर है जो ऋचा चड्ढा के सेना के खिलाफ दिए बयान पर उसको शक्ति दे रही थी  यह वही स्वरा भास्कर हैं जो सेना के खिलाफ हॉरर किलिंग पर पाकिस्तान के तारीफ में कसीदे पढ़ती थी उन्होंने कहा हम जब भी सच्चाई बयान करते हैं  उसको आप राजनीति कह देते हैं क्या यह वास्तविकता नहीं है कन्हैया कुमार आपकी यात्रा में , स्वरा भास्कर आपकी यात्रा में , पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की आपकी यात्रा में , यह सब टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग उस मानसिकता के लोग , उनको समर्थन करने वाले लोग , राष्ट्र के विरोधी लोग इस  यात्रा में शामिल है यह भारत जोड़ो की जगह भारत तोड़ो का समर्थन करने वाली यात्रा दिख रही है। 

 

 

रिपोर्ट:सत्यम

Dakhal News 1 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.