
Dakhal News

पुलिस की शरण में डॉ मोदी ,दर्ज कराई मुर्गे की FIR
सुबह सोते वक्त नींद खराब करती है मुर्गे की बांग, पुलिस ने जांच शुरू की , हो सकती है कार्रवाई
इंदौर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर ने मुर्गे की बांग से परेशान होकर थाने में शिकायत की है डॉक्टर आलोक मोदी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के पास में एक महिला डॉग और मुर्गे का पालन करती है और सुबह सुबह मुर्गे की आवाज की वजह से उनकी नींद खराब होती है वहीं डॉक्टर की शिकायत को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुर्गे की मालकिन को समझाइश दी है।
क्या मुर्गे की आवाज से किसी की नींद खराब हो सकती है एक ज़माना था जब सुबह मुर्गे की बांग से लोग जागते थे लेकिन अब वहीं मुर्गे की बांग एक डॉक्टर की परेशानी की वजह बन गई है जिसकी शिकायत डॉक्टर ने थाने में की है दरअसल, मामला पलासिया थाना क्षेत्र के ग्रेटकर कैलाश हॉस्पिटल के पास रहने वाले डॉक्टर आलोक मोदी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के पास में एक महिला द्वारा डॉग और मुर्गे पालन किया जाता है हर दिन सुबह 5 बजे मुर्गा बांग देता है जिसके कारण डॉक्टर मोदी की नींद में खलल उत्पन्न हो रही है जिससे वे परेशान हैं इसको लेकर डॉक्टर मोदी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है डॉक्टर आलोक मोदी का कहना है कि उनके घर के पास एक महिला ने कई सारी मुर्गियां पाल रखी हैं।
रोजाना सुबह-सुबह मुर्गे चिल्लाने लगते हैं डॉक्टर मोदी का कहना है कि काम की वजह से वह देर रात घर लौटते हैं कई बार ऑपरेशन के चलते लेट हो जाते है और जब उनके सोने का समय आता है तभी मुर्गे की बाग़ से उनकी नींद टूट जाती है वहीं थाने पर शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है इस मामले में पुलिस का कहना कि वे पहले दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश करेंगे और अगर मामला नहीं सुलझता है तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
रिपोर्ट:-राजेन्द्र नायक
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |