Patrakar Priyanshi Chaturvedi
19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रहेगा सत्र
गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है विधानसभा शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रहेगा जिसमें 5 बैठकें होंगी इस दौरान सत्र को लेकर मिश्रा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
मध्य प्रदेश में 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक पंचदिवसीय सत्र होने जा रहा है संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि सोमवार से प्रश्न लगना शुरू हो गए इस सत्र के दौरान 5 बैठकें होंगी द्वितीय अनुपूरक बजट भी इसी सत्र में पेश होगा वहीं इस दौरान सत्र को लेकर मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ हंगामा करना जानती हैं कांग्रेस चर्चा नहीं करती चर्चा के वक्त हंगामा करती हैं कांग्रेस जनहित के मुद्दे विधि सम्मत उठाएगी तो सरकार तैयार है।
रिपोर्ट:सुनील व्यास
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |